बड़ाबाजार के दवा बाजार में ईबी और ड्रग कंट्रोल की छापेमारी, नकली व एक्सपायर्ड दवाओं की जांच
दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता के बड़ाबाजार स्थित दवा बाजार में राज्य ड्रग कंट्रोल और कोलकाता पुलिस की एन्फोर्समेंट ब्रांच ने संयुक्त छापेमारी की। बुधवार को अधिकारियों ने मेहता बिल्डिंग की कई दुकानों की जांच की।
अधिकारियों ने दुकानों में मौजूद दवाओं और उनसे जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। यह देखा गया कि कहीं नकली या प्रतिबंधित दवाएं तो नहीं बेची जा रहीं और कहीं एक्सपायर्ड दवाओं की बिक्री तो नहीं हो रही।
बैच नंबर और रिकॉर्ड की जांच
जांच के दौरान दवाओं के बैच नंबर मिलाए गए और स्टॉक से जुड़े रिकॉर्ड देखे गए। मेहता बिल्डिंग बड़ाबाजार का एक प्रमुख थोक दवा बाजार है, जहां से राज्य के अलग-अलग हिस्सों की दुकानों को दवाओं की आपूर्ति होती है।
दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता और पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर जांच अभियान चल रहा है। इसी क्रम में दवाओं की गुणवत्ता, वैधता और बाजार में नकली या एक्सपायर्ड दवाओं की मौजूदगी की जांच के लिए यह कार्रवाई की गई।




टिप्पणियां