top of page

कैमक स्ट्रीट मामला: दूसरे नोटिस के बाद शेक्सपियर सरणी थाने पहुंचे डेरेक ओ’ब्रायन

  • लेखक की तस्वीर: Rashtrix News Desk
    Rashtrix News Desk
  • 3 दिन पहले
  • 2 मिनट पठन

कैमक स्ट्रीट स्थित तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के कार्यालय में हुए हंगामे के मामले में टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन बुधवार को शेक्सपियर सरणी थाने पहुंचे। पहली नोटिस पर पेश नहीं होने के बाद पुलिस ने उन्हें दूसरा नोटिस जारी किया था।

डेरेक ओ’ब्रायन को क्यों बुलाया गया?

पिछले गुरुवार को कोलकाता नगर निगम के अधिकारी कैमक स्ट्रीट स्थित अभिषेक बनर्जी के कार्यालय से तृणमूल कांग्रेस के नाम वाला एक बिलबोर्ड हटाने पहुंचे थे। निगम का कहना था कि बिलबोर्ड अवैध रूप से लगाया गया था और खतरनाक तरीके से लटक रहा था। पुलिस और नगर निगम कर्मियों के कार्यालय में प्रवेश के दौरान विरोध और हंगामे की स्थिति बनी। इसके बाद सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट के आरोप लगाए गए।

इस घटना को लेकर शेक्सपियर सरणी थाने में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। सरकारी अधिकारियों के काम में बाधा, मारपीट तथा महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ के प्रयास जैसे आरोपों में मामले दर्ज हुए हैं। एफआईआर में अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ’ब्रायन समेत कई टीएमसी नेताओं के नाम हैं।

एक दिन पहले थाने पहुंचे थे अभिषेक

इसी मामले में अभिषेक बनर्जी मंगलवार को शेक्सपियर सरणी थाने में पेश हुए थे। वह दोपहर 12:17 बजे थाने में दाखिल हुए और शाम 5 बजे के बाद बाहर निकले। डेरेक के मामले में पहली तय तारीख पर उनके वकील ने पुलिस को बताया था कि वह उस दिन थाने नहीं आ सकते। इसके बाद उन्हें बुधवार के लिए दोबारा नोटिस दिया गया।

अन्य नेताओं को भी नोटिस

मामले में अभिषेक बनर्जी के सहयोगी सुमित राय को भी बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। टीएमसी नेता बैश्वानर चट्टोपाध्याय को गुरुवार को पेश होने का निर्देश दिया गया है। पूर्व विधायक हुमायूं कबीर को भी पुलिस ने नोटिस भेजा है।

कैमक स्ट्रीट कार्यालय में बिलबोर्ड हटाने को लेकर हुए विवाद की पुलिस जांच जारी है।

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
केंद्र के आश्वासन के बाद CJP ने 5 सितंबर का दिल्ली मार्च वापस लिया

केंद्र के आश्वासन के बाद CJP ने 5 सितंबर का दिल्ली मार्च वापस लिया केंद्र सरकार के आश्वासन और सुप्रीम कोर्ट में हुई हालिया कार्रवाई के बाद कॉकroach जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर को दिल्ली में प्रस्ताव

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page