top of page

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले PM मोदी ने पुतिन को दिया तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद

लेखक की तस्वीर: WTN  News Network
WTN News Network
5 दिन पहले
1 मिनट पठन

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्राचीन तमिल ग्रंथ तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया।

2026 में प्रकाशित इस संस्करण को सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ क्लासिकल तमिल ने प्रकाशित किया है। इसमें मूल तमिल पाठ, लिप्यंतरण और नैरा मक्र्तच्यान का रूसी अनुवाद शामिल है। कवि-दर्शनिक तिरुवल्लुवर की यह कृति सदाचार, संपत्ति, शासन, नैतिकता और प्रेम जैसे विषयों पर केंद्रित है।

यह उपहार भारत-रूस संबंधों के सांस्कृतिक पक्ष को भी रेखांकित करता है। मोदी और पुतिन ने बैठक में द्विपक्षीय सहयोग के साथ कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।

टिप्पणियां


bottom of page